फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration became alert after DM's strictness

डीएम की सख्ती के बाद प्रशासन हुआ सजग

Tue, 08 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration became alert after DM's strictness
डीएम की सख्ती के बाद प्रशासन हुआ सजग
विज्ञापन

बिजनौर। मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान से गांवों की सूरत बदलती दिख रही है। अभियान के आखिरी दिन करीब 700 गांवों की साफ-सफाई हुई है। इस दौरान कूड़ा डालने के लिए गड्ढे खोदने पर जोर रहा है। डीएम उमेश मिश्र के सड़क व रास्ते किनारे कूड़े के ढेर पड़े मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी से कर्मचारी अधिक सजग हो गए है।
कोरोना का फैलाव रोकने के लिए पंचायतों में मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान चल रहा है। अभियान में शनिवार, रविवार व सोमवार को साफ सफाई के साथ घरेलू पानी की निकासी के लिए नालियों तथा नालों की सफाई हो रही है। सैनिटेशन व एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। पंचायतीराज विभाग विभागीय सफाई कर्मचारियों के साथ प्राइवेट सफाई कर्मचारी भी लगा रहा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि तीन दिन में करीब 500 पंचायतों के 1500 राजस्व गांव की सफाई हुई है। बताया कि पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए जगह नहीं मिल रही है। गांवों में जगह जगह डस्टबिन रखवाए हैं। गड्ढे भी खोदे गए हैं। जिससे ग्रामीण कूड़ा गड्ढे में ही डालें। उधर उधर नहीं डाले। ग्रामीणों से सहयोग करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed