फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administered oath of drug addiction and following traffic rules

नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

Sat, 12 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Administered oath of drug addiction and following traffic rules
नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नया सवेरा अभियान के तहत शपथ दिलाते एसपी दिनेश सिंह। - फोटो : BIJNOR
नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ
विज्ञापन

नहटौर/बिजनौर। नया सवेरा अभियात के तहत पुलिस की ओर से ऑक्सफोर्ड स्कूल में हुए कार्यक्रम में एसपी ने नशामुक्ति की अलख जगाई। छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। वहीं आस पास के लोगों को भी नशे की लत से बाहर निकालने के लिए प्रयास करने को प्रेरित किया। यातायात के नियमों का पालन करने की भी सलाह दी।
नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी पूर्वी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि हम सभी फर्ज बनता है कि नशे से ग्रसित युवकों को इस लत से बाहर निकाला जाए। विद्यालय ही ऐसा स्थान है जिसका संदेश छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गो तक पहुँचता है। कहा कि थोडी खुशी, दबाव, अवसाद आदि मे एक बार नशीले पदार्थो का प्रयोग युवक कर लेते हैं, इसके बाद आदत पड़ जाती है। जिसका शरीर, परिवार, आस-पडोस पर दूरगामी असर होता है। नशे की जरुरतों को पूरा करने अपराध के कुचक्र में युवा फंस जाते हैं।
विज्ञापन

कहा कि नया सवेरा अभियान के तहत चांदपुर के एक मेडिकल स्टोर को नशीली दवाईयां बेचने के कारण सीज किया गया है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से अपने परिवार, आस पडोस को इस कुचक्र से बचा लेगें। हमें यह भी देखना है कि हमारे परिवार में कोई भी सदस्य अकेले में बहुत समय व्यतीत तो नही कर रहा है, पहले की अपेक्षा व्यवहार में परिवर्तन तो नही है, बाहों पर सीरिंज के निशान तो नही है, बच्चो के बैग में फ्लूड इत्यादि तो नही है, क्योकि जितनी जल्दी हम इस बीमारी को पहचान लेगे, उतनी ही जल्दी हम अपने परिवार के सदस्य को इस नशे की बीमारी से बचा पाएंगे। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि 8650601010 नंबर पर नशे का व्यापार करने वाले तथा नशे की लत में पडे़ व्यक्तियों की सूचना दी जा सकती है। साथ ही यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई व यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम धामपुर, सीओ धामपुर, स्कूल के चेयरमैन आशीष सिंघल, प्रबंधक लीना सिंघल, राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य इदरीस अहमद आदि मौजूद रहे।

नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नया सवेरा अभियान के तहत शपथ लेते छात्र छात्राएं।

नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नया सवेरा अभियान के तहत शपथ लेते छात्र छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed