{"_id":"5e78f9e18ebc3e773d187bd1","slug":"administer-lockdown-farmers-will-accompany-bijnor-news-mrt4750498125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन करे लॉकडाउन, किसान देंगे साथ : दिगंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन करे लॉकडाउन, किसान देंगे साथ : दिगंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन करे लॉकडाउन, किसान देंगे साथ
बिजनौर। भाकियू ने कोरोना और अफवाहों से लड़ने के लिए पहल की है। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा है कि अगर जिले में लॉकडाउन की स्थिति आती है तो किसान जिलेवासियों के घर में खाद्यान्न भिजवाएंगे। ऐसी स्थिति में किसान प्रशासन का साथ देंगे।
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए भीड़ से बचाव व स्वच्छता ही सबसे बड़ा हथियार है। किसान किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही फैलाने दें। सभी सफाई का पूरा ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। चीनी मिलों में गन्ना लेकर जाएं तो अपने वाहनों पर ही बैठें। जिलेवासी खाद्यान्न या दूसरी चीजों का भंडारण न करें। किसान हर समय देश के साथ खड़ा रहा है। अगर खाद्यान्न की कमी आएगी तो किसान जिलेवासियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएंगे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि अगर प्रशासन को लगता है कि जिले में लॉकडाउन या कर्फ्यू की जरूरत है तो वह नि:संकोच होकर लगाए। जिले में किसी को भी भोजन की कमी से भूखा नहीं मरने नहीं दिया जाएगा। संगठन की पूरी सेना जिलेवासियों और प्रशासन के साथ खड़ी है।