फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aditya's wife's bail plea rejected in charas seizure

Bijnor News: चरस बरामदगी में आदित्य की पत्नी की जमानत याचिका निरस्त

Sat, 28 Jan 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 28 Jan 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aditya's wife's bail plea rejected in charas seizure
- पुलिस हिरासत से फरार हो गया था आदित्य राणा, ढाई लाख का है इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार ने लगभग दो किलो चरस की बरामदगी में स्वदेशना उर्फ गुड्डी की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। गौरतलब है कि स्वदेशना उर्फ गुड्डी जानमाने गैंगस्टर आदित्य राणा की पत्नी है। आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, इस पर ढाई लाख का इनाम है।

शासकीय अधिवक्ता रितेश बहादुर चौहान के अनुसार महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त 2022 को वाहनों की चेकिंग में मंडावर रोड पर कर रही थी। तो उसे सूचना मिली हमीदपुर गांव में एक महिला के घर में भारी मात्रा में चरस है। सूचना मिलने पर पुलिस ने हमीदपुर में छापा मारा गया। स्वदेशना उर्फ गुड्डी के घर से एक किलो 950 ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में बरामद चरस की मात्रा अधिक होने व स्वदेशना उर्फ गुड्डी का आपराधिक इतिहास होने के कारण उसकी जमानत याचिका निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed