फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Adequate arrangements will be made to prevent corona from assessment centers

मूल्यांकन केंद्रों को कोरोना से बचाव के होंगे पुख्ता इंतजाम

Sat, 02 May 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Adequate arrangements will be made to prevent corona from assessment centers
मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना से बचाव के होंगे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना आपदा को लेकर जिला रेड जोन में है। पांच मई से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। प्रशासन के लिए जिले के चार केंद्रों पर मूल्यांकन कराना चुनौती से भरा है। मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं
जिला मुख्यालय पर जीआईसी, जीजीआईसी, आरजेपी तथा बीआईसी मूल्यांकन केंद्र हैं। शासन ने मूल्यांकन का काम शुरू होने से पहले कोरोना से बचाव के इंतजाम करने को कहा है। रोजाना कक्षों को सैनिटाइज करना है। केंद्रों पर सैनिटाइजर, लिक्विड साबुन, मास्किटो रिपेलेंट, पेपर नेपकिन रखे जाएंगे। परीक्षकों को मास्क लगाकर तथा ग्लव्ज पहनकर बैठना है। परीक्षक दो-दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल रोजाना सैनिटाइज होंगे। जीआईसी केंद्र पर 15 कक्षों, जीजीआईसी में 21, बीआईसी में 15, आरजेपी में 18 कक्षों में मूल्यांकन है। हर केंद्र पर कापी रखने के दो से तीन कोठार तथा पत्राचार कक्ष हैं। इस प्रकार चारों केंद्र पर प्रधानाचार्य व लिपिक कक्षों समेत करीब 80-85 कक्षों को दो दिन में सैनिटाइज किया जाना है। इन कक्षों की सैनिटाइजेशन प्रक्रिया मूल्यांकन अवधि में रोजाना जारी रहेगी
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सैनिटाइज करने समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए केंद्रों को निर्देश दे दिए हैं। बताया सैनिटाइजेशन के लिए नगर पालिका से संपर्क किया जा रहा है। केंद्रों के उपनियंत्रक सुभाषचंद्र जीआईसी, निर्मला शर्मा जीजीआईसी, ओमपाल सिंह आरजेपी तथा आफताब अहमद बीआईसी ने बताया कि मूल्यांकन के लिए कक्ष मानक स्तर के हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार मूल्यांकन की व्यवस्था बनानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed