फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Additional fare being charged in roadways buses

रोडवेज बसों में यात्रियों से वसूला जा रहा अतिरिक्त किराया

Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Additional fare being charged in roadways buses
बिजनौर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम और डीटीसी की रोडवेज बसों के किराये में बिजनौर से नजीबाबाद रूट पर दो से तीन रुपये का अंतर है। रोडवेज बसों में एक समान किराया नहीं होने से परिचालकों और यात्रियों में झड़प होती रहती हैं।
विज्ञापन

अभी तक लंबी दूरी की बसों में अतिरिक्त किराया वसूलने की बात सामने आती रही हैं। मगर अब कम दूरी वाले रूट पर भी किराये में दो से तीन रुपये का अंतर आ रहा है। बिजनौर से नजीबाबाद की दूरी मात्र 35 किमी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बिजनौर से नजीबाबाद रूट पर किराया 41 रुपये निर्धारित कर रखा है। बिजनौर डिपो की बसों में यात्रियों से 41 रुपये तक किराया वसूला जाता है, जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर आदि डिपो की बसों में दो रुपये तक अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। यही नहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली की रोडवेज बसों में यह 44 रुपये तक है।
विज्ञापन

प्रतिदिन बिजनौर से नजीबाबाद सफर करने वाले यात्री संजीव कौशिक, जितेंद्र कुमार, कुशपाल, प्रमोद भुईयार, बृजेश कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार इस बारे में अधिकारियों को कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हैरत की बात यह है कि एक ही रूट पर चल रही रोडवेज बसों में अलग-अलग डिपो की बसों में किराया भी अलग-अलग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन प्रभारी मोहम्मद इकबाल अहमद ने बताया कि बाहरी जनपदों की बसों में किराया अलग-अलग इसलिए है, क्योंकि बाहर के डिपो से आने वाली हर बस को संबंधित बस स्टेशन को पार्किंग शुल्क देना होता है, इसलिए किराया अधिक लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed