फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Add 25 lakhs to the country by saving one rupee daily

एक रूपया रोजाना बचाकर देश के लिए जोड़े 25 लाख रूपए

Thu, 29 Oct 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Add 25 lakhs to the country by saving one rupee daily
धामपुर। पिछले 20 सालों से साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अक्षर संस्था ने ‘एक रुपया प्रतिदिन देश के नाम’ अभियान चला रखा है। इसके माध्यम से संग्रहीत धनराशि को प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष के लिए ड्राफ्ट के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक यह संस्था 25 लाख की धनराशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष के लिए भेज चुकी है।
विज्ञापन

अक्षर संस्था के संयोजक सत्यराज ने बताया कि वे स्वयं एक ऐसे परिवार के सदस्य है, जिसके आठ लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। सत्यराज मूल रूप से अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर के निवासी हैं। अब काफी समय से धामपुर में परिवार के साथ निवास करते हैं। सत्यराज समाज सेवा का श्रेय अपने पिता बाबू किशन सिंह को देते हैं। उन्होंने बताया कि पिताजी अक्सर कहा करते थे कि हमने गुलामी से देश आजाद कराया लेकिन बाद की पीढ़ी को भी किसी न किसी तरह राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। तरीके स्वयं खोजने होंगे।
विज्ञापन

ऐसे ही कुछ प्रेरक विचारों के चलते सत्यराज ने ‘अक्षर’ नामक एक संस्था का गठन कर लिया। बाद में अनेक लोग जुड़ते चले गए। देश समाज में अक्सर बाढ़, सूखा, भूकंप की दुर्घटनाएं होती रहती , तो उनकी संस्था भी राहत सामग्री जुटाती और भेजती है। इसी सोच को स्थायित्व देते हुए उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कवियत्री नीरजा सिंह के साथ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए ‘ एक रुपया प्रतिदिन देश के नाम’ अभियान 2001 से प्रारंभ किया। बीच में यह अभियान सात आठ वर्ष तक स्थगित भी रहा। लेकिन अब 2013 से निरंतर चल रहा है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सबसे पहले पीएम रिलीफ फंड से ही पैसा भेजा जाता है। इस अभियान से जुड़े लोग प्रति व्यक्ति (सदस्य) एक वर्ष के 365 रूपए इस कोष में प्रदान करते हैं। यह वर्ष कोविड-19 का रहने के कारण लोगों ने सर्वाधिक धनराशि तीन लाख 56 हजार 20 रूपए का संग्रहण किया है। अब तक संस्था प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत अपादा कोष में कुल 25 लाख 19 हजार रूपए जमा करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed