फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken on violation of Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Fri, 23 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on violation of Corona curfew
नजीबाबाद-किरतपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/किरतपुर। नजीबाबाद और किरतपुर में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप में शासन की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। सीओ ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने नजीबाबाद और किरतपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मार्चपास्ट किया। सीओ ने शासन द्वारा शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद कारोबारियों और आम जनता को घर से बाहर न निकलने और रात्रि कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करने को कहा है। सीओ ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ और थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने स्पष्ट किया कि आम दिनों में भी रात्रि आठ बजे के बाद यदि बाजार खुला पाया जाता है या कोई घूमता मिलता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

किरतपुर में सीओ गजेंद्र पाल सिंह, किरतपुर थाना प्रभारी जीत सिंह व पुलिस बल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की रात फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ ने रात्रि आठ बजे के बाद दुकान खोलने वाले कारोबारियों को जमकर हड़काया। किरतपुर में कारोबारियों ने आननफानन में कारोबारी प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीएम परमानंद झा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क न लगाने, सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने तथा अनावश्यक रूप से भीड़ बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed