फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken on leaving the cattle

Bijnor News: गोवंश पशुओं को छुट्टा छोड़ने पर होगी रिपोर्ट

Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on leaving the cattle
गोवंश को छुट्टा छोड़ने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नूरपुर/गोहावर। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों की बैठक लेकर गोवंश को छुट्टा न छोड़ने की अपील की। एसडीएम चांदपुर रितु चौधरी और सीओ सुनीता दहिया ने बुधवार को ग्राम गोहावर जैत में ग्राम प्रधानों व किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने पशुओं को छुट्टा न छोड़ने व बाहरी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में आवारा गोवंशों को न छोड़ने देने के लिए कहा। चेताया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने गांव के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पुलिस पिकेट लगाए जाने के निर्देश थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा को दिए। एसडीएम ने कोरोना की गाइडलाइन का भी पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान गोहावर बरम सिंह, ग्राम प्रधान के पति बबलू सिंह, हल्का लेखपाल रामवीर सिंह, मुक्तेंद्र सिंह, सुमित कुमार, अमित कुमार राणा, अशोक कुमार, विपुल कुमार मिश्रा, रोहताश सिंह, तिलक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed