फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken on hoarding of food items

खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on hoarding of food items
खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने गुटखा और खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। कई कारोबारियों के स्टॉक चेक कर चेतावनी दी। गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम परमानंद झा ने गुटखा और अन्य खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि क्षेत्र के गुटखा कारोबारी संक्रमण बढ़ने के बाद से गुटखा आदि को भूमिगत कर फुटकर कारोबारियों से ऊंचे दाम वसूल रहे हैं। एसडीएम ने कई कारोबारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने फुटकर कारोबारियों पर भी निर्धारित मूल्य से अधिक पर गुटखा-पान मसाला तथा अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ गोपनीय सूचना के बाद कार्रवाई की बात कही। उधर एसडीएम परमानंद झा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर गेहूं की खरीद के संबंध में जानकारी की। एसडीएम ने मंडी समिति, जलालाबाद तथा किरतपुर गेहूं की खरीद के लिए पर्याप्त बारदाना रखने तथा किसानों द्वारा लाए जाने वाले गेहूं की सुविधा के साथ खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed