फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken by marking illegal hospitals running in the district

Bijnor News: जिले में चल रहे अवैध अस्पतालों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई

Thu, 23 Mar 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken by marking illegal hospitals running in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों को चिह्नित किया जाएगा। जिससे उन पर कड़ी कार्रवाई हो सके। इस संबंध में डीएम ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चेताया। साथ ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।
बुधवार देर शाम डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कि जिले में नवजात शिशु टीकाकरण की प्रगति में सुधार लाया जाए। मानक के अनुसार टीकाकरण कराना जरूरी है। कहा कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की जानकारी एकत्र कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में शिकायत मिली और ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रभारी की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन

उन्होंने गोल्डन कार्ड और आयुष्मान कार्ड कार्यक्रम की प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए। कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक केंद्रो के साथ स्वास्थ्य उप केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व के टीकाकरण, नियमित खून की जांच कराई जाए। प्रसव के लिए हर संभव सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं और प्रसव कराने वाली महिला को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। इन सब के बावजूद सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होना गम्भीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से 30 अप्रैल तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बिंदुओं और दस्तक अभियान की तैयारी की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed