फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action on more than six thousand people for lockdown violation

लॉक डाउन के उल्लंघन पर छह हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action on more than six thousand people for lockdown violation
लॉकडाउन के उल्लंघन पर छह हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को करीब छह हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनसे करीब सवा आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। 330 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। जो भी बाइक पर बेकार घूमता दिखा या बिना मास्क के दिखा पुलिस ने उसकी जमकर खबर ली और चालान किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए धारा 144 जिले में लागू है। धारा का उल्लंघन करने पर भी कार्रवाई हुई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 330 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिना मास्क घूमने वाले पांच हजार 39 लोगों के खिलाफ पुुलिस ने कार्रवाई की। उनसे छह लाख 69 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। धारा 144 का उल्लंघन करने पर भी 609 लोगों पर कार्रवाई की गई है। उनसे एक लाख 59 हजार 650 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एसपी संजीव त्यागी ने शिवालाकला थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। एसपी का कहना है कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा पुलिस उससे सख्ती से निपटेेगी। जनता लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस का सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed