फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   action on inpectors

दो प्रभारी निरीक्षकों पर गिरी गाज

Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अपराधों पर नियंत्रण करने में विफलता पर दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों पर गाज गिरी है। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पाल को अपराधों पर काबू न पाने पर लाइन हाजिर कर दिया है। शहर कोतवाल सतवीर सिंह  को भी हटा दिया है। दो सीओ की तैनाती की है। 
विज्ञापन


एसपी ने हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव उलेढ़ा में परिजनों को आतंकित करके हुई लाखों की लूट में हीमपुर दीपा थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। शहर कोतवाल  सतवीर सिंह को हटा कर क्राइम ब्रांच भेजा है। शहर कोतवाली के एसएसआई सुरेंद्र सिंह पचौरी को शहर कोतवाली का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया है। 
विज्ञापन


उधर, सुरेंद्र पचौरी सपा की विधायक रूचिवीरा के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा एसपी ने गैर जिले से आए सीओ  बांके लाल आर्य को सीओ कार्यालय, यातायात, आंकिक बनाया है। इस जगह पर तैनात महेश चंद अत्री को सीओ नगीना बनाया है। सीओ नगीना गमलेश्वर बिल्टोरिया का गैर जिले को तबादला होने पर सीओ का पद खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed