{"_id":"66b12fe4b77a2e383a0ab3a4","slug":"action-on-basement-notices-given-to-86-building-owners-in-three-tehsils-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-128224-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेसमेंट पर कार्रवाई... तीन तहसीलों में 86 भवन स्वामियों को दिए नोटिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेसमेंट पर कार्रवाई... तीन तहसीलों में 86 भवन स्वामियों को दिए नोटिए
विज्ञापन
-धामपुर तहसील प्रशासन अभी अभी कर रहा बेसमेंट का सर्वे
-चांदपुर तहसील में सर्वे के लिए गठित की जा रही है टीम
-नक्शे के वितरीत बेसमेंट बनाने पर चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में भवनों में बने बेसमेंट को लेकर प्रशासन से कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश के बाद सभी तहसीलों में पहले चरण में बेसमेंट का सर्वे किया गया। इनमें से तीन तहसीलों बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना में 86 भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें एक सप्ताह में बेसमेंट का नक्शा दिखाने के लिए कहा गया है।
दिल्ली कोचिंग सेंटर में बेसमेंट के भीतर पानी भरने से हुई छात्रों की मौत के बाद शासन ने सभी जगह भवनों में बने बेसमेंट की जांच करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिसके चलते जिले की सभी तहसीलों में नक्शे के वितरीत बेसमेंट बनाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
बिजनौर सदर तहसील विनियमित क्षेत्र के जेई श्यामबाबू ने बताया कि शहर में 29 भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया नक्शे के विपरीत बेसमेंट में काम किया जा रहा था। नजीबाबाद रोड स्थित भवनों में चल रहे बेसमेंट का भी सर्वे किया गया। बेसमेंट सामान्य तौर पर पार्किंग के लिए होते हैं। फिलहाल इनकी जांच की जा रही है कि बेसमेंट का प्रयोग किस काम के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
बेसमेंट में चल रहे शाॅपिंग कॉम्पलेक्स सहित काम
तहसील से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर भवनों के बेसमेंट में शॉपिंग कॉम्पलेक्स चल रहे हैं। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, होटल, बैंक, शिक्षण संस्थान, स्टोर सहित अन्य काम किए जा रहे हैं।
नजीबाबाद में 23 और नगीना में 34 भवन स्वामियों को दिए नोटिस
नगीना में भी अवैध बने बेसमेंट की जांच करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगीना तहसील में विनियमित क्षेत्र के जेई एनके सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ नगर में दुकानों व मकान के भीतर बने बेसमेंट का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान नगीना में 34 भवनों में बेसमेंट बने पाए गए। सर्वाधिक बेसमेंट नगीना-धामपुर मार्ग पर बने भवनों में मिले हैं। सभी भवन मालिकों को एक सप्ताह के भीतर मानचित्र सहित अपने सभी कागजात कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया है। उधर, नजीबाबाद तहसील में 23 भवन स्वामियों को बेसमेंट चलाने पर नोटिस देकर नक्शा दिखाने के लिए कहा है।
शहर में भवनों के नीचेे बने बेसमेंट को लेकर 29 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें एक सप्ताह में नक्शा दिखाने के लिए कहा गया है। अगर नक्शे के विपरीत बेसमेंट में काम होता पाया गया तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर