फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action continued all day, records taken

आयकर विभाग की टीम ने सांसद के आवास पर मारा छापा

Thu, 29 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action continued all day, records taken
बिजनौर। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर छापा मारा। टीम सुबह से आवास में घुसी और देर शाम तक जांच करती रही। पूरे आवास को टीम ने खंगाल डाला। सूत्रों के मुताबिक टीम ने सांसद के आवास से मिले रिकार्ड व अन्य कागजों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। सांसद के आवास पर छापा लगने से उनके समर्थकों में खलबली मची रही।सांसद की गिनती वेस्ट यूपी के बड़े कारोबारी में होती हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, लखनऊ व मुरादाबाद की टीम ने मिलकर ये छापा मारा। टीम के साथ मुरादाबाद पीएसी के जवान थे। छापे के दौरान टीम का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं आया। किसी से बात तक नहीं की। टीम ने छापे के बारे में भी किसी को कुछ नही बताया। सांसद मलूक नागर से बात करने का प्रयास किया पर उनका फोन अटैंड नहीं हुआ। बसपा के सांसद मलूक नागर का बिजनौर में विदुर कुटी रोड पर डीएवी इंटर कालेज के पास आवास है। पिछले लोकसभा चुनाव में मलूक नागर ने इसी को ही चुनाव कार्यालय भी बना रखा था। सांसद बिजनौर आने पर इस आवास में ही रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे आयकर विभाग की 15 सदस्यीय टीम सांसद के बिजनौर स्थित आवास पर पहुंची और वहां मौजूद तीन-चार कर्मचारियों को घर से बाहर कर आवास को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी अंदर नहीं जाने दिया। शाम साढ़े छह बजे तक टीम आवास के अंदर रही। टीम की दो गाड़ियां भी सांसद के आवास के बाहर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed