फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   acres of land in Sahanpur princely registered in ceiling

Bijnor News: साहनपुर रियासत की 43 एकड़ जमीन सीलिंग में दर्ज की गई

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
acres of land in Sahanpur princely registered in ceiling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद। साहनपुर रियासत की 43 एकड़ जमीन सीलिंग की जद में आ चुकी है। इसके राजस्व अभिलेखों में अमलदरामद की प्रक्रिया भी विभाग ने चालू कर दी है। दरअसल, इस जमीन के संबंध में 1983 से मामला कोर्ट में विचाराधीन था, अब हाईकोर्ट में स्टे खत्म होने के बाद प्रशासन ने यह प्रक्रिया चालू की है।
आजादी से पहले तक साहनपुर रियासत के पास एक हजार से अधिक गांव हुआ करते थे। मगर, अब मौजूदा शासन व्यवस्था में इस राजपरिवार को जमीन बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बता दें कि रियासत से संबंधित 43 एकड़ भूमि के सीलिंग का मामला वर्ष 1983 से न्यायालय में विचाराधीन था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की ओर से वर्ष 2012 में मामले में स्टे खारिज हो गया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और संबंधित भूमि को सीलिंग में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई। तहसीलदार अमित कुमार ने अमलदरामद प्रक्रिया जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सीलिंग से संबंधित उक्त भूमि पूर्व सांसद पूर्व राजा भारतेंद्र सिंह और उनके चाचा रविराज से संबंधित बताई गई है। हालांकि इन्हें भी नहीं पता है कि उनकी कहां स्थित जमीन पर यह कार्रवाई हुई है। जिले के अन्य जमींदारों में भी मची खलबली : राजस्व विभाग के जानकारों की मानें तो एक व्यक्ति के नाम पर 60 बीघा जमीन ही रह सकती है, इससे ज्यादा जमीन सीलिंग एक्ट की जद में आकर सरकारी हो जाएगी। जिस पर भूमिहीनों को पट्टे दिए जाने का प्रावधान होता है।

अब साहनपुर रियासत की 43 एकड़ जमीन सीलिंग में दर्ज हो रही है। ऐसे में जिले के दूसरे बड़े जमींदारों में भी खलबली मच गई है। क्योंकि जिले में तमाम जमींदार ऐसे हैं, जिनके पास हजारों बीघा जमीन है। कुछ घरानों ने सीलिंग से बचने के लिए अपने रिश्तेदारों के नाम बेनामी संपत्ति कर रखी है। वहीं कुछ बड़े काश्तकारों ने तो अपनी पत्नी को तलाकशुदा दर्शाते हुए सीलिंग से बचने का उपाय खोज रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed