फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Acquiring footage of innocence

अपने को बेगुनाही साबित करने को जुटा रहे फुटेज

Thu, 02 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Acquiring footage of innocence
नहटौर(बिजनौर)। नहटौर उपद्रव में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस चस्पा की कार्रवाई होने पर कई लोगों ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि साक्ष्य एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। कई लोग राजनीतिक द्वेष के चलते उनके नाम लिखवाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने लिखित में सीसीटीवी फुटेज के साथ प्रार्थनापत्र देकर उच्च अधिकारियों से जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उपद्रव हो गया था। उपद्रव में सुलेमान व अनस की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों ने पुलिस की जीप व लोगों की बाइकों में आग लगा दी थी। पुलिस ने 39 लोगों को नामजद व 22 सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 10 लोगों को पकड़कर चालान कर दिया था। इसके बाद सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस चस्पा कर 10 जनवरी को न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया था। इसी को लेकर जो लोग अपने को बेगुनाह बता रहे हैं, उन्होंने अपने साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज आदि एकत्रित करनी शुरू कर दी है। मोहल्ला सादात सहदरी निवासी पूर्व सभासद खुर्शीद आलम अंसारी ने जिला अधिकारी व एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पुत्र जमशेद का नाम राजनीतिक द्वेष के चलते लिखवा दिया गया, जबकि उनका पुत्र घर पर था। खुर्शीद आलम का कहना है कि उनके घर पर सीसीटीवी लगा हुआ है। उन्होंने फुटेज उच्च अधिकारियों को दी है। इसके अलावा वह फुटेज सहित साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed