फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   acid attack ka aaropi pakda

एसिड अटैक में किया गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
acid attack ka aaropi pakda
किशोरी पर तेजाब डालने वाले पिता का सहयोगी नबी हसन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बेटी पर तेजाब उड़ेलकर हत्या के प्रयास करने के आरोपी पिता के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दोस्त की गाड़ी में ले जाकर ही पिता ने बेटी की जान लेने का प्रयास किया था। पुलिस ने किशोरी के जले हुए कपड़े, एसिड की बोतल और घटना में इस्तेमाल की गई टाटा पिकअप को बरामद किया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव नानू वाला नहर पटरी क्षेत्र में पांच दिसंबर को तेजाबी हमले में झुलसी किशोरी फरहीन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गांव मस्वासी थाना स्वार (रामपुर) निवासी 17 वर्षीय किशोरी फरहीन ने तहसीलदार और पुलिस को बताया था कि उसके पिता रहीस उर्फ रहीसा ने अपने दोस्त नबी हसन के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास किया। उसने गला घोंटने, तेजाब डालने और उसे मृत समझकर कोटद्वार-हरिद्वार नहर पटरी मार्ग पर फेंकने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

 

किशोरी ने बताया था कि एक युवक से प्रेम-प्रसंग प्रकरण में उसके पिता ने उसे उसके मामा अहमद अली निवासी नईबस्ती विजयनगर काशीपुर के यहां भेज दिया था। वहीं से पिता उसे धोखे से ले आया और उस पर जानलेवा हमला किया। एसपी अजय साहनी के निर्देश पर थाना प्रभारी नजीबाबाद तेजेंद्र यादव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसआई रोहिताश कुमार, मनोज कुमार, नीरज मलिक, शाने आलम, मोनू ढाका की टीम ने मुख्य आरोपी के मित्र नबी हसन निवासी करीमपुर थाना स्वार को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी के मामा अहमद हसन की ओर से मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी रहीस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं है। उधर, झुलसी किशोरी को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed