फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Achieve the goal of life with sportsmanship and discipline: DIG

खेल भावना और अनुशासन से साधें जीवन का लक्ष्य : डीआईजी

Thu, 20 Oct 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Achieve the goal of life with sportsmanship and discipline: DIG
खेल भावना और अनुशासन से साधें जीवन का लक्ष्य : डीआईजी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ 17वीं ईएसडीबी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का सेंटमेरी स्कूल में शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने बिशप विंसेंट नेल्लाईपरंबिल, गेस्ट ऑफ ऑनर विधायक हाजी तसलीम अहमद की उपस्थिति में बिजनौर डायसेस के एजुकेशन सोसाइटी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2022 का शुभारंभ किया।
समानता और सहभागिता से नई सामूहिक चेतना की ओर... थीम पर आयोजित स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर ने विद्यार्थियों को खेल भावनाओं को सर्वोपरि रखकर शैक्षिक भविष्य संवारने की सलाह दी। बिशप विंसेंट नेल्लाईपरंबिल और विधायक हाजी अहमद ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट से विद्यार्थियों को अपने कीड़ा जौहर दिखाने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट संयोजक फादर जैक्सन, एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी टीजे थॉमस, सेंटमेरी स्कूल के प्रबंधक फादर जिंटो चिलंगारा, प्रधानाचार्य सिस्टर लीसी के नेतृत्व में सेंटमेरी की बैंड टीम ने अतिथियों और खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक त्यागी, शैलेंद्र कुमार, शोभित शर्मा, अंबिता, बलराम सिंह के संचालन में स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन पर बिजनौर और उत्तराखंड के स्कूलों के विद्यार्थियों ने भव्य मार्चपास्ट निकाला। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाधां। फादन जिंटो और प्रधानाचार्या सिस्टर लीसी ने प्रतिभागी स्कूलों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
सेंट थैरेसा स्कूल श्रीनगर मार्चपास्ट में प्रथम
स्पोर्ट्स मीट के आकर्षक मार्चपास्ट में सेंट थैरेसा स्कूल श्रीनगर ने प्रथम, सीक्रेट हार्ट स्कूल गोलतीर ने द्वितीय, सेंट जोसफ स्कूल दोधराजपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

योगा और बाइक पिरामिड रहे आकर्षण
17 वीं ईएसडीबी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट-2022 का मुख्य आकर्षण योगा, बाइक पिरामिड, एरोबिक प्रदर्शन और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। स्पोर्ट्स मीट में जनपद बिजनौर के मिशनरी स्कूलों के साथ-साथ कोटद्वार, पौड़ी, लैंसडोन, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के 31 स्कूल प्रतिभाग के लिए नजीबाबाद पहुंचे हैं।

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे?

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे?- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी।

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में मार्चपास्ट की सलामी लेते डीआईजी शलभ माथुर।

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में मार्चपास्ट की सलामी लेते डीआईजी शलभ माथुर।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में बाइक पिरामिड बनाते छात्र।

नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में बाइक पिरामिड बनाते छात्र।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में मार्चपास्ट में भाग लेते विद?

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में मार्चपास्ट में भाग लेते विद?- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में बोलते डीआईजी शलभ माथुर।

बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में बोलते डीआईजी शलभ माथुर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed