{"_id":"64c2bf40070f479241093b94","slug":"accused-who-took-loan-from-banks-on-fake-documents-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-7881-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फर्जी दस्तावेजों पर बैंकों से कर्ज लेने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फर्जी दस्तावेजों पर बैंकों से कर्ज लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
- मकान पर तीस लाख रुपये कर्ज लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप
- ट्रैक्टर एजेंसी संचालक है पकड़ा गया धोखाधड़ी का आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फर्जी दस्तावेजों पर अलग अलग बैंकों से कर्ज लेने वाले धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिजनौर में एक ट्रैक्टर एजेंसी का संचालक भी है। जिसे जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी संजीत ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर हाल ही पता श्याम विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप से उसके पिता ने एक मकान खरीदा था। आरोपी कुलदीप ने मकान बेचते हुए वादा किया था कि मकान पर कोई लोन नहीं है, लेकिन बाद में मालूम हुआ कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान पर तीस लाख का कर्ज ले रखा है।
उक्त कर्ज को चुकाया भी नहीं किया, जिसकी रिकवरी भी जारी हो गई। अब पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी एक ट्रैक्टर एजेंसी संचालक भी है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने जमीनों की फर्जी फर्द के सहारे बैंकों से लोन भी रखा है। साथ ही किसानों की फर्द का प्रयोग करते हुए ट्रैक्टर खरीदने की एवज में कर्ज लिया गया। कई किसानों के नाम पर कर्ज लिया गया, जिन्हें ट्रैक्टर भी नहीं मिले। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने मकान बेचा, जिस पर लोन भी लिया। मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की है।