फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of destroying old interlocking bricks

Bijnor News: पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों को खुर्दबुर्द करने का आरोप

Sat, 09 May 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of destroying old interlocking bricks
अफजलगढ़। नगर पालिका के कई सभासदों ने लाखों रुपये कीमत की पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों को पालिका ईओ पर खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका सभासद यास्मीन खातून, शाहिद हुसैन, जुबेर, मेराज बानो, शाहीन, वजीर अहमद, रियासत, दिलशाद, रिजवान आदि सहित कई सभासदों का कहना है कि नगर पालिका में वर्ष 2025 में लगभग आठ करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कार्य हुआ है। नगर में नई सड़कों के निर्माण के दौरान पुरानी सड़कों से निकलने वाली लाखों रुपये की पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों को ठेकेदार और ईओ ने मिलीभगत कर खुर्दबुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया कि जिन इंटरलॉकिंग सड़क से ईंट उखाड़ी हैं, वह अच्छी और मजबूत स्थिति में थीं। प्रत्येक मार्ग में 60 से 65 प्रतिशत तक अच्छी ईंटें निकली हैं। इनकी बहुत कम संख्या दिखाकर इधर-उधर कर दिया है। इस तरह से नगर पालिका और सरकार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पत्र में वर्ष 2025 में कितनी रोड बनी है और उनसे कितनी पुरानी इंटरलॉकिंग निकली हैं, कहां किस गोदाम में रखा गया है या बेचा गया है। सभासदों ने इस मामले की जांच कराने और नगर पालिका को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में पालिका ईओ एसपी सिंह ने सभासदों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ठेकेदार से स्क्रैप की कीमत काटी जाती है। ईंटों की इधर-उधर करने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed