{"_id":"5f09f3a98ebc3e63a04d30b5","slug":"accused-of-cheating-from-tehsildar-arrested-dhampur-news-mrt490763567","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार से ठगी का आरोपी गिरफ्तार
धामपुर। पुलिस ने प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया बताकर 21 अप्रैल को धामपुर के तहसीलदार रमेश चंद सिंह चौहान के साथ उनके पुत्र को गैस एजेंसी का आवंटन कराने के नाम पर सवा लाख की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश जिला भिंड के थाना सुरपुरा मानीपुर निवासी त्रिलोकी है। उधर सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने तहसीलदार की भी जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार ने बतौर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत होने के बाद भी गैस एजेंसी के नाम पर रिश्वत दी है।
सीओ ने तहसीलदार ठगी प्रकरण का खुलासा करते हुए कहा कि जब पुलिस गश्त कर रही थी तो शनिवार को हाईवे 74 पर गुलमोहर के पास से पता लगा कि धामपुर में गुलमोहर के पास तहसीलदार के साथ ठगी करने का आरोपी किसी वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है। वह यहां पर किसी से संपर्क करने को आया हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल सीओ, जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने को प्रदेश का परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया बता गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 1.15 हजार रुपये की ठगी की थी। तहसीलदार ने इस मामले की 17 मई को धामपुर थाने में रिपोर्ट कायम कराई थी। बताया गया कि आरोपी अब तक कई लोगों से इस प्रकार की ठगी कर चुका है। पर पकड़ मेें वह पहली बार ही आया है। बताया गया कि वह ठगी करने को किसी को रेंडम मोबाइल नंबर पर संपर्क करते है। जब वह उनके जाल में फंस जाता है तो फिर झांसा देकर अपना उल्लू सीधा करने का काम शुरू कर देते है।
सीओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी का चालान कर दिया है। पर इस पुलिस ने तहसीलदार की भी जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद डीएम को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। बताया कि किसी काम के लिए लालच में रिश्वत देना और लेना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते है।