फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accusation of indecency on businessman

व्यापारी पर अभद्रता का आरोप

Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accusation of indecency on businessman
04ड्ड धामपुर में सीओ अजय कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौपते रोटेरियन - फोटो : DHAMPUR
व्यापारी पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रियल एरिया के कार्यकर्ताओं ने खारी कुआं स्थित मालपानी बिछौना घर के मालिक सौरभ मालपानी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि रोटेरियन द्वारा जब सोमवार को खारी कुआं से लेकर नगर के मुख्य बाजार में कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क वितरण कर जनता को जागरूक करने को रैली निकालने का प्रयास कर रहे था, इस दौरान सौरभ मालपानी ने उनके कार्यक्रम को जबरन रोकने का प्रयास किया। पदाधिकारियों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता भी की। उनके मास्क छीन कर फेंक डालें। आरोपी ने रोटेरियनों को सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत कर देख लेने की धमकी दी। जिससे रोटेरियनों में असंतोष है।
विज्ञापन

रोटेरियनों ने सीओ अजय कुमार अग्रवाल से आरोपी व्यापारी सौरभ मालपानी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा एडवोकेट, सचिव डॉ. कुशाग्र सक्सेना, जितेंद्र गोयल, मुदित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनीष गर्ग, डॉ. आदित्य अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सौरभ मालपानी ने रोटेरियनों के लगे आरोपों को गलत करार दिया। कहा कि उनके द्वारा किसी भी रोटेरियन के साथ अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed