फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accounts not opened in banks, women demonstrated

कई माह पहले गठन होने के बाद भी बैंक खाते न खुलवाने का आरोप, ब्लाक में प्रदशना

Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accounts not opened in banks, women demonstrated
बैंकों में नहीं खुले खाते, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मिशन के अधिकारियों पर परेेेशान करने का आरोप लगाते हुए ब्लाक में प्रदर्शन किया। आरोप है कि मिशन के अंतर्गत गांव नंगली लाडन में छह महीने पहले समूहों का गठन हो गया है। हर सप्ताह महिलाओं से पैसे भी एकत्रित किए जा रहे है। लेकिन ब्लाक मैनजर बैंकों में उनके अकाउंट नहीं खुलवा पा रहे हैं।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन को गंभीरता से लिया जा रहा है। पर विभाग के अधिकारी इसे पूरी तरह से पलीता लगाने में लगे है। आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गांव नंगली लाडन की जय भीम और कृष्णा समूह की महिलाएं ब्लाक में पहुंची। कहा कि अधिकारियों ने छह महीने पहले समूहों का गठन करा दिया। हर सप्ताह वह रुपये एकत्र कर रही हैं। मोटी रकम उनके पास जमा हो गई है। मिशन के अधिकारी बैंक में खाता खुलवा कर उस रकम को जमा नहीं करवा रहे हैं। उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन मैनेजर पूनम रानी का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है। लेकिन खाते नहीं खुल रहे है। उधर जिला समन्वयक ज्ञान सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। वह जांच कर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करेंगे और समूहों के खाते जल्द से जल्द खुलवाने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शनकारियों में रीता देवी, चंद्रावती, ज्योति, हेमलता, मुन्नी ,प्रकाश देवी, लक्ष्मी, चंद्रकला, किरण शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed