{"_id":"624a821b9f7ca921ee0e785c","slug":"accident-two-killed-other-two-seriously-injured-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: बिजनौर में सड़क हादसे में दो की मौत, अन्य दो गंभीर रूप से घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: बिजनौर में सड़क हादसे में दो की मौत, अन्य दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 04 Apr 2022 10:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में मां-बेटे गंभीर उससे घायल हो गए l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बलरामपुर के गांव देवीपाटन निवासी राहुल पाल अपनी मां कुसुम पाल और परिजनों के साथ बलरामपुर से हरिद्वार जा रहे थे। नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या: मृतक ने वायरल किए थे महिला के अश्लील फोटो, दोनों की थी दोस्ती, ऐसे मिली मौत
विज्ञापन
सोमवार को प्रातः 6 बजे हुई घटना में स्कॉर्पियो कार में सवार शिवाशंकर पाल और जावेद की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार राहुल पाल और उनकी मां कुसुम पाल को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह नेघटनास्थल का दौरा किया।