फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident: Lightning struck four bike riders returning from a funeral, one dead, three injured

हादसा: अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, तीन झुलसे

Mon, 24 Jun 2024 03:59 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jun 2024 03:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में अंतिम संस्कार से लाैट रहे बाइक सवार युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक की माैत हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Accident: Lightning struck four bike riders returning from a funeral, one dead, three injured
मृतक रूपेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में धामपुर थानाक्षेत्र के भूतपुरी में रामगंगा घाट पर एक युवक का अंतिम संस्कार कर लौट रहे दो बाइकों पर सवार चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।अन्य तीन लोगों झुलस गए। तीनों का धामपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


शेरकोट थाने के गांव मुबारकपुर गांवड़ी निवासी अंकित ने बताया कि गांव के संजीव कुमार(45) की रविवार को हार्टअटैक आने से उसके समय मौत हो गई थी। जब वह गांव में लगने वाले बाजार से खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन


संजीव की मौत के बाद परिजन ,रिश्तेदार पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए सोमवार को भूतपरी के रामगंगा घाट पर लाए थे। मृतक संजीव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के भी काफी लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जब अंतिम संस्कार के बाद रामगंगा घाट से गांव के लोग वापस अपने घरों को लौट रहे थे। तो इस दौरान रामगंगा पुल के निकट दो बाइकों पर सवार चार लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली के गिरने के कारण गंभीर रूप से झुलसे सभी चारों लोगों को उपचार के लिए धामपुर के निजी असपताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकोें ने रूपेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से झुलसे गांव के अरविंद कुमार, अनिल कुमार और ओमप्रकाश का धामपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कापता लगने पर सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी के विवाद में मासूम की आफत: मां ने छह माह की बेटी को सास-ससुर के पास छोड़ा, वे मस्जिद में रख हुए फरार

परिवार में सबसे छोटा था मृतक भूपेंद्र 
गांव के लोगों ने बताया कि मृतक रूपेंद्र सिंह परिवार में चार भाईयों में सबसे छोटा था। दो बच्चों का पिता था। दो भाईयों की पहले मौत हो चुकी है। अब केवल चार भाईयों में सबसे बड़े भाई शिशुपाल सिंह बचे है।

घटना से गांव के लोग हतप्रभ
गांव के लोगों का कहना है कि जिसकी भगवान के यहां से बुलावा आ गया है। वहीं जाता है। हाईवे 74 पर न जाने कितने लोग अपने वाहनों से आ-जा रहे है। किसी और पर आकाशीय बिजली नहीं गिरी। जबकि बाइक सवारों के साथ आगे पीछे गांव के अन्य लोग भी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। घटना से सभी लोग बुरी तरह से हतप्रभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed