{"_id":"6a42c8592c1d08d686050dd3","slug":"accident-in-haridwar-three-people-including-mother-and-son-died-bijnor-news-c-27-1-bij1007-183660-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हरिद्वार में हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हरिद्वार में हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
बढ़ापुर । नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर श्यामपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे रोडवेज बस और महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक महिला के पति समेत अन्य कई लोग घायल हुए हैं।
मोहल्ला गडरियान निवासी शराफत पुत्र शरमत करीब पांच महीने पहले अपनी पत्नी शबाना व पुत्र अयान को साथ लेकर धोबी का कार्य करने के लिए चंडीगढ़ गए थे। वह रविवार की मध्य रात्रि महिंद्रा पिकअप में सामान लादकर पत्नी व पुत्र के साथ बढ़ापुर अपने घर आने के लिए चले थे। शराफत के स्थानीय पड़ोस का एक व्यक्ति फहीम जो चंडीगढ़ में रंग पेंट का कार्य करता था, वह भी उनके साथ अपने घर वापस आने के लिए पिकअप में सवार था।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरब्रिज के पास नजीबाबाद से होकर जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस से उनके महिंद्रा पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई। शराफत के बड़े भाई मोहम्मद नजाकत ने बताया कि दुर्घटना में शराफत की पत्नी शबाना (35) व पुत्र अयान (17) व उनके पड़ोसी मोहल्ला गडरियान निवासी फहीम (28) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। पिकअप में सवार अन्य स्थानों के करीब चार घायलों का हरिद्वार के अस्पतालों में उपचार चल रहा है।