{"_id":"64ca245b4343918c84044c44","slug":"accident-in-bijnor-school-bus-fell-into-canal-one-student-died-more-than-12-students-injured-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में बड़ा हादसा: नहर में गिरी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई छात्र घायल, परिजनों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में बड़ा हादसा: नहर में गिरी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई छात्र घायल, परिजनों ने घेरा थाना
Wed, 02 Aug 2023 05:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस के नहर में गिरने के कारण एक छात्र की मौत हो गई जबकि कई छात्र छात्राएं घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
नहर में गिरी स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस के नहर में पलटने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि अन्य कई घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सदाफल स्थित एनएस इंटरनेशनल स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए उनके घर जा रही थी कि चालक कृपाल सिंह की लापरवाही से बस बड़ी नहर में गिर कर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में घुस कर बच्चों को बस से निकाला। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं चल रहा था। घटना में एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सक के भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक छात्र लक्की (8) पुत्र महेश निवासी अलियारपुर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
गाड़ी चालक की गिरफ्तारी व रिपोर्ट लिखने को लेकर थाने का घेराव
स्कूल बस नहर में गिरने से हुई एक छात्र की मौत व दो दर्जन से अधिक घायल छात्रों के सैकड़ों परिजनों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपी बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।