फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: car of saints returning from Maha Kumbh collided with the divider, Sadhvi died a painf

Accident In Bijnor: महाकुंभ से लौट रही संतों की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, साध्वी की दर्दनाक मौत

Thu, 23 Jan 2025 05:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 23 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में आज सुबह हादसे में दो अन्य संत घायल हो गए, चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। बताया गया कि संतों की कार गांगन नदी में गिरने से बाल बाल बची।

विज्ञापन
Accident in Bijnor:  car of saints returning from Maha Kumbh collided with the divider, Sadhvi died a painf
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज स्थित संगम में स्नान कर  वापस आ रहे महंतों (साधुओं) की बुलेरो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसमें सवार एक बुजुर्ग साध्वी भगवती की मृत्यु हो गई। जबकि उसमें सवार दो महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नगीना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


एक बुलैरो कार द्वारा महंत कावड़ी बाबा (30) निवासी कटा पत्थर देहरादून करीब चार दिन पूर्व चालक रूपेंद्र सिंह रावत के साथ प्रयागराज कुंभ में स्थान करने अन्य महतों के साथ गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: जांबाज इंस्पेक्टर को अंतिम विदा देने उमड़ा जन सैलाब, सांसद ने दिया कंधा,बेटे ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार को वापस देहरादून आते समय बाकी महतों  को  पिथौरागढ़ स्थित नरसिंह महादेव मंदिर पर छोड़ते हुए वह साध्वी भगवती गिरी ( उम्र 88 वर्ष) निवासी परोला बरकोट, थाना परोला उत्तरकाशी (उत्तराखण्ड) व महंत बाबा पारसमणी निवासी परोला बरकोट थाना परोला जनपदउत्तरकाशी (उत्तराखण्ड) के साथ आ रहे थे।

गुरुवार की तड़के समाचार करीब 4:15 बजे चालक रुपेन्द्र को अचानक नींद की झपकी आने पर कार फोरलेन हाईवे पर स्थित गांगन नदी के पुल पर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलेरो में सवार सभी लोगों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने साध्वी भगवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक सहित दो अन्य महतों को काफी चोट आई।बाद में दोनों महंतो को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed