फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: A gravel-laden dumper and a truck collided, one driver died

बिजनाैर में दुर्घटना: बजरी से लदे डंफर व ट्रक की भिड़ंत, केबिन के उड़े परखच्चे, एक चालक की दर्दनाक माैत

Wed, 22 Jan 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 22 Jan 2025 10:49 AM IST
सार

बिजनाैर में बजरी से भरे डंफर और एक ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़त के दाैरान ट्रक के चालक की दर्दनाक माैत हो गई जबकि परिचालक घायल हुआ है।

विज्ञापन
Accident in Bijnor: A gravel-laden dumper and a truck collided, one driver died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 गांव आसफाबाद चमन धर्मकांटे के समीप बजरी से भरे डंफर व ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में चालक शाहिल 25 वर्ष की मौत हो गई। परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं डंफर चालक डंफर मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


घने कोहरे के कारण हुआ हादसा  धर्मकांटे के समीप डम्फर पीछे बैक हो रहा था जिसमें कोहरे के चलते दिखाई ने देने पर ट्रक डम्फर के पीछे जा टकराया।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


चालक परिचालक ट्रक में फंस गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन के हिस्सों को काटकर बामुश्किल बाहर निकाल कर शाहिल व अरमान को  सीएचसी में भर्ती कराया।जहां चालक शाहिल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अरमान की गम्भीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार पुलिस बल सहित मौके पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed