फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   accident

ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूली बस पलटी

Fri, 28 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
हीमपुर दीपा(बिजनौर)। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही चिकारा पब्लिक की बस आगे जा रही स्कूली वैन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दस बच्चे चोटिल हो गए। सभी को चांदपुर निजी चिकित्सक से उपचार दिलाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं हीमपुर दीपा थाना प्रभारी प्रदीप के अनुसार स्कूली वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन, स्कूल पंजीकरण, फिटनेस व चालक के लाइसेंस की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने या खामी मिलने को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हीमपुर दीपा में स्थित चिकारा पब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए बस और अन्य वाहन लगे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूली बस गांव सिकंदरी, छाछरी, मुकरपुर, रेहरा, सब्दलपुर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में करीब बारह बच्चे बैठे थे। गांव सब्दलपुर से आगे बस चालक ने आगे जा रही स्कूली वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। सड़क किनारे बस अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई। बस पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गया। हालांकि चालक को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे सब्दलपुर के ग्राम प्रधान सलीम व चालक राकेश ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में गांव सिकंदरी निवासी देव, मीनू, साक्षी, छाछरी निवासी दीक्षित, आकाश, मुकरपुर निवासी शेेखर, हर्ष,  रेहरा निवासी सादिक, तहरीन, सलमान चोटिल हो गए। ग्राम प्रधान सलीम ने हादसे की सूचना स्कूल प्रबंधक व पुलिस को दी। स्कूल प्रबंधक जोगेंद्र सिंह दूसरा वाहन मौके पर भेजकर घायल बच्चों को उपचार के लिए चांदपुर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से बच्चों को उपचार देकर घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधक जोगेंद्र सिंह का कहना है कि बस चालक की लापरवाही के कारण पलट गई थी। सभी बच्चे ठीक हैं।



हीमपुर दीपा थाना प्रभारी प्रदीप यादव का कहना है कि स्कूली वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन, स्कूल पंजीकरण, फिटनेस व चालक के लाइसेंस की जांच की जा रही है। जांच के बाद खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि स्कूल प्रबंधक अथवा चालक के खिलाफ कोई तहरीर मिलती है तो चालक व स्कूूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed