फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abuse between panchayat secretary and contractor

पंचायत सचिव और ठेकेदार में गाली-गलौज

Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Abuse between panchayat secretary and contractor
पंचायत सचिव और ठेकेदार में गाली-गलौज
विज्ञापन

कोतवाली देहात। पंचायत सचिव व ठेकेदार में पुराने काम के रुपये निकालने को लेकर गाली-गलौज व कहासुनी हो गई। पंचायत सचिव ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। विकास खंड कोतवाली की ग्राम पंचायत राजोपुर सादात में पंचायत सचिव परवेज अहमद की हाल ही में तैनाती हुई है।

पंचायत में पूर्व में ठेकेदार मंगू द्वारा कई लाख रुपये के विकास कार्य एडवांस मे करा दिए थे, जिसके रुपये निकलवाने के लिए ठेकेदार बार-बार पंचायत सचिव से आग्रह कर रहा था। लेकिन पंचायत सचिव परवेज द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्य के रुपये नहीं निकलवाए जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार गांव मे नए विकास कार्य कराने शुरू कर दिए गए हैं। पुराने काम के रुपये निकलवाने को लेकर बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव व ठेकेदार के बीच गाली गलौज व कहासुनी हो गई। पंचायत सचिव ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed