फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Absconding accused arrested in murder of woman

Bijnor News: स्योहारा - महिला की हत्या में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 08:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused arrested in murder of woman
- अक्तूबर महीने में अलीपुर के पास मिला था महिला का शव
विज्ञापन

फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। पांच माह पूर्व महिला की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि छह अक्तूबर को थाना क्षेत्र के अलीपुर की तरफ ग्राम सदाफल में 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। जिसकी शराख्त सुनीता पत्नी स्व. ओमप्रकाश निवासी गांव बल्ला शेरपुर थाना नहटौर के रूप में हुई थी। महिला के बेटे का मुन्नू पुत्र दिले उर्फ खचेड़ू सिंह निवासी ग्राम झलरा थाना कोतवाली शहर बिजनौर पर संदेह बताया था। आरोपी पर पांच मार्च को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने बुधवार को मुरादाबाद में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ है।

बदला लेने के लिए की थी सुनीता की हत्या
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सुनीता की हत्या कर शव की पहचान मिटाने के लिए शव को अलीपुर पुल के पास डाल दिया था। आरोपी मुन्ना ने बताया कि सुनीता के परिवार में उसकी दूर की रिश्तेदारी है। करीब एक साल पहले उसका व सुनीता का परिवार डेरा डालकर इटौजा लखनऊ में रह रहा था। वहीं से सुनीता का नौ साल का छोटा बेटा लापता हो गया था, जिसकी शिकायत सुनीता ने इटौजा थाने पर की थी।
विज्ञापन

सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने उसे उठा लिया गया था। सुनीता का पुत्र बाद में लखनऊ के अनाथाश्रम में मिल गया था। तब पुलिस ने उसे छोड़ा था। तभी से उसने सुनीता से बदला लेने की सोच ली थी। करीब पांच माह पूर्व सुनीता की अपने परिवार में कहासुनी होने पर वह लखनऊ से निकल गई थी। वह सुनीता को बहला फुसलाकर सदाफल के जंगल में ले गया और जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed