{"_id":"647a314242656f58a302c765","slug":"abhisheks-dead-body-found-drowned-in-canal-after-third-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-4351-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीसरे दिन बाद मिला नहर में डूबे अभिषेक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीसरे दिन बाद मिला नहर में डूबे अभिषेक का शव
Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर हल्लू मे रामगंगा पोषक नहर में डूबे युवक अभिषेक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- पुलिस के समझाने पर युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए परिजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। तीन दिन पूर्व नहाते समय रामगंगा पोषक नहर में डूबे गोहावर निवासी अभिषेक (18) पुत्र छोटन वाल्मीकि का शव शुक्रवार की शाम साढे पांच बजे घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नजरपुर मंडयो और रहटा बिल्लौच के बीच मिला। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी हाउस भेज दिया।
थाना पुलिस व फ्लड कंपनी की तीन दिन से शव की खोज में लगी थी। छोटन की पत्नी पूनम का मायका कांठ मुरादाबाद का है। परिजन बताते हैं कि करीब एक साल पूर्व पूनम की कांठ नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर संविदा पर नौकरी लगी थी। छः माह पूर्व ही पूनम परिवार समेत मायके ही रह रही थी। चार दिन पूर्व ही अभिषेक कांठ से ताऊ हरकेश के घर गोहावर हल्लू आया था। नानी लक्ष्मी ने उसे गोहावर आने से रोकने का प्रयास किया था। लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था और अभिषेक को गोहावर मौत खींच ले आई।
विज्ञापन
आर्मी में जाकर देशसेवा करना चाहता था। उसने गांव के एस एन इंटर काॅलेज से इसी साल ग्यारवीं की परीक्षा पास कर मंगलवार को ही बारहवीं में प्रवेश लिया था। अभिषेक एक बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा सुंदर और होनहार था। बड़ा भाई अजय एक हादसे में घायल होकर मानसिक तनाव में रहता है। दूसरे भाई अक्षय की करीब चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन