फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abdullapur attended prayers in the garden

अब्दुल्लापुर में बाग में पढ़ाई नमाज

Sat, 02 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Abdullapur attended prayers in the garden
अब्दुल्लानगर डांडा में विवादित स्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर के गांव अब्दुल्लानगर डांडा में जुमे की नमाज विवादित स्थल के पास एक बाग में पढ़ी गई। उक्त गांव में पिछले कई वर्षों से एक स्थान को लेकर तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। एसडीएम व सीओ सुबह से ही गांव में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अब्दुल्लानगर डांडा में पिछले 10 वर्षों से एक भवन को लेकर तनाव बना हुआ है। गांव के पश्चिम छोर पर बने इस भवन को मुसलिम धार्मिक स्थल बताते हुए वहां अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने पर अड़े हैं, जबकि हिंदू समाज  का कहना है कि उक्त स्थान कोई धार्मिक स्थल न होकर निजी भवन है। मुसलिम समाज पहले से ही पास के गांव नंगली पथवारी जाकर नमाज पढ़ते हैं। अब वह यहां नमाज पढ़कर गांव में नई परंपरा शुरु करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

इसी बात को लेकर पिछले कई वर्षों से अलविदा जुमे की नमाज को लेकर गांव में तनाव हो चुका है। पिछले वर्ष प्रशासन की सख्ती के कारण गांव में अलविदा जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई थी तथा मुसलिम समाज  ने पास के गांव नंगली पथवारी में जाकर नमाज पढ़ी थी। इस वर्ष प्रशासनिक अधिकारी मामले का हल निकालने के लिए कई दिन से गांव में कैंप किए हुए थे। शुक्रवार को प्रशासन ने विवादित स्थल के सामने स्थित एक बाग में मुसलिम समाज  को नमाज पढ़ने की अनुमति दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में यहीं नमाज पढ़ी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम चांदपुर राकेश यादव, सीओ अजय कुमार भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ गांव में डेरा डाले रहे। नमाज शांति से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed