{"_id":"5e2f27f38ebc3e4b622ddaa2","slug":"aarti-of-mother-ganga-performed-in-sabalgarh-nazibabad-news-mrt4659130130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबलगढ़ में की गई मां गंगा की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबलगढ़ में की गई मां गंगा की आरती
विज्ञापन
सबलगढ़ में की गई मां गंगा की आरती
बिजनौर। गंगा को निर्मल बनाने के लिए बिजनौर से शुरू हो रही गंगा यात्रा के उपलक्ष्य में सबलगढ़ में कृष्णायन गोशाला के महंतों ने गंगा तट पर पूजन और आरती की।
नजीबाबाद तहसील के सबलगढ़ क्षेत्र में गंगा नदी और कोटावाली नदी के संगम स्थल पर कृष्णायन गोशाला सबलगढ़ के महंतों ने गंगा पूजन किया। इसी स्थान पर पहले मुख्यमंत्री को गंगा यात्रा का श्रीगणेश करना था। क्षेत्र में आवागमन के खस्ताहाल मार्गों को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी के सबलगढ़ दौरे की अड़चनों से शासन को अवगत कराया, जिसके बाद गंगा यात्रा को बैराज बिजनौर से शुरू कराने का निर्णय लिया गया।
कृष्णायन गोशाला के महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में स्वामी शेषानंद, स्वामी गणेशानंद, स्वामी महेशानंद और स्वामी उपेंद्रानंद की देखरेख में पंडित नरेश कुमार ने मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती कराई। पूजन में भागूवाला चौकी प्रभारी बलराम सिंह, सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रामदासवाली घसीटा सिंह, ग्राम प्रधान काशीरामपुर तरुण राठी, राजस्व विभाग के फूल सिंह, तेजेंद्र सिंह, सुशील, बबलू चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गंगा चबूतरे के पाइप उखाड़ने के लिए चबूतरा किया क्षतिग्रस्त
मंडावली/नजीबाबाद। सबलगढ़ में गंगा आरती के लिए बनाए गए गंगा चबूतरे को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्व गंगा चबूतरे के पाइप उखाड़ कर ले गए। सोमवार को प्रात: जब कृष्णायन गोशाला के महंत और क्षेत्रीय लोग गंगा आरती के लिए पहुंचे तो हाल ही में बनाया गया गंगा चबूतरा क्षतिग्रस्त मिला। गंगा चबूतरे पर लगाए गए लोहे के पाइप गायब थे। गंगा चबूतरा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में रोष फैल गया।