फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   aakhir kahan hai vasu

आखिर कहां है अगवा वासु

Sun, 21 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 21 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
aakhir kahan hai vasu
कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे वासु के परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अगवा छात्र वासु की बरामदगी को लेकर उसके परिजनों का कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उनके साथ बड़ी तादाद में भुईयार समाज की महिला व पुरुष भी धरने पर बैठे है। भुईयार समाज ने 22 अगस्त को डीएम का घेराव करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


37 दिन से अगवा वासु का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी हैं।  शुक्रवार से वासु के पिता सुनील कुमार, पुष्पा देवी, गुड्डी , अनिता व रविता ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उनका क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। परिजनों के साथ बबली भुईयार, बुद्ध सिंह, ओमनाथ रामपाल, रीता भुईयार, पारूल , अशोक, नेहा, सपना, अतुल, केशव , बीना , रेखा प्रजापति, चंद्रहास, सुशीला समेत समाज के  तमाम लोग  धरने पर बैठे है। वासु के पिता सुनील कुमार के मुताबिक 22 अगस्त को भुईयार समाज  कलक्ट्रेट में डीएम का घेराव करेगा।
विज्ञापन


घेराव के लिए समाज की पांच टीम गठित की है। ये टीम रविवार को भुईयार बिरादरी के गांवों में पहुंचकर  लोगों को घेराव में शामिल होने को कहेगी। वासु जब तक बरामद नही होता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। वासु के चाचा भूपेंद्र ने धरनास्थल पर हुई बैठक में कहा कि वासु को बरामद करने में प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। अभी तक डीएम बी चंद्रकला वासु के परिजनों से नहीं मिली है। वासु की मां पुष्पा ने लोगों से वासु के सही सलामत बरामद होने के लिए प्रार्थना करने को कहा है। वासु के पिता सुनील कुमार ने सामाजिक संगठनों से आंदोलन में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed