फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth man died of heart failure after going to gym in Bijnor

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: जिम करके घर आए युवक की हृदय गति रुकने से मौत, मचा कोहराम

Fri, 01 Mar 2024 06:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जिम करके घर आए युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

विज्ञापन
A youth man died of heart failure after going to gym in Bijnor
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में कासमपुरगढ़ी के ग्राम सीरबासुचंद में जिम करके घर आए एक युवक की हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जिससे परिजनो में कोहराम मचा है। वहीं, पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई के साउथ अफ्रीका से घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम सीरबासुचंद निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ कालू (27) पुत्र रणवीर सिंह, गत शाम लगभग आठ बजे जिम करके घर आया और फिर बाजार टहलने चला गया। मृतक के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार से टहलने के बाद उसने दूध पिया और उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन

वहीं, अचानक हुई मृत्यु से घर मे कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व उत्तराखंड के जसपुर के ग्राम वीरपुरी से शादी हुई थी। मृतक का एक भाई ठाकुर सिंह उर्फ रिंकू दक्षिण अफ्रीका में कार्य करता है। बताया गया कि मृतक देवेंद्र सिंह खेती का काम करता था।

यह भी पढ़ें: Meerut: अब कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत से घरों में दुबके लोग, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

ग्रामीणों का कहना है कि रिंकू के साउथ अफ्रीका से आने के बाद ही मृतक देवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान बच्चों व युवाओं की हृदय गति रुकने से हो रही मौतों से लोगों में भय व्याप्त है। लोग इसे कोविड के टीके से भी जोड़ कर देख रहें हैं। वहीं, चिकित्सक इस पर कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed