{"_id":"641c63f3459a321468017c34","slug":"a-youth-killed-his-friend-after-after-drinking-in-bijnor-district-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में हत्या: युवक ने अपने साथी पर किए ताबड़तोड़ वार, घायल ने रास्ते में तोड़ा दम, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में हत्या: युवक ने अपने साथी पर किए ताबड़तोड़ वार, घायल ने रास्ते में तोड़ा दम, ये था पूरा मामला
Thu, 23 Mar 2023 08:12 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:12 PM IST
सार
बिजनौर में हत्या : युवक ने अपने साथी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए। वहीं, उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद क्षेत्र के गांव महमसापुर में नशे में धुत ईंट भट्ठा मजदूर ने मामूली विवाद में लाठी से हमलाकर अपने साथी की हत्या कर दी। एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
नांगलसोती के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र का गांव महमसापुर में ईंट भट्ठा है। बुधवार रात नशे में धुत प्रयागराज के गांव नवाबगंज निवासी 30 वर्षीय पारस और उसके साथी प्रयागराज निवासी जसवंत के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जसवंत ने लाठी मारकर पारस को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भट्ठा स्वामी घायल पारस को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर देर रात एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया और मृतक पारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी
पुलिस के मुताबिक, महमसापुर के भट्ठे पर बारिश के कारण काम बंद हुआ था। मजदूर घर जाने के लिए जश्न मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों मजदूरों में विवाद बढ़ गया। जसवंत ने अपने साथी के सिर पर डंडा मार दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें