फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth died after eating food at dhaba in Bijnor and family members demanded postmortem

Bijnor: ढाबे पर खाना खाने से बिगड़ी तबीयत, पीड़ित युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन कर रहे ये मांग

Thu, 12 Oct 2023 06:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 06:11 PM IST
सार

Bijnor News : ढाबे पर खाना खाने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पीड़ित युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
A youth died after eating food at dhaba in Bijnor and family members demanded postmortem
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में हल्दौर के गांव छजुपुरा सादात के निकट स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


कोतवाली शहर के गांव सिकंदरपुर निवासी जतिन कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह बुधवार को पैदल घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, वह बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट मार्ग पर स्थित गांव छजुपुरा सादात के निकट एक ढाबे पर पहुंचा और उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद वह ढाबे पर पड़ी हुई चारपाई पर सो गया। 

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने चारपाई पर सो रहे युवक को उठाकर अपने घर जाने की बात कही।  युवक ने तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए किसी चिकित्सक के पास ले जाने के लिए कहा। युवक को उपचार के लिए हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहे पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे नाजुक हालत में एंबुलेंस 108 द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर B.Ed की छात्रा से दोस्ती, दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब ब्लैकमेल कर दे रहा ये धमकी

थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराए जाने के संबंध व उसकी मौत इत्तेफाक होने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत होने का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: निर्ममता की हदें पार: ताबड़तोड़ वार से टूट गईं थीं सिर की हड्डी और पसलियां, कलेजा चीर रही ये खौफनाक वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed