{"_id":"6a4811b5ee9caebe9c03b212","slug":"a-young-man-who-went-to-attend-a-funeral-drowned-in-the-ganges-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-184106-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अंतिम संस्कार में गए युवक की गंगा में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अंतिम संस्कार में गए युवक की गंगा में डूबकर मौत
विज्ञापन
बिजनौर। ससुर के तहेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने बैराज पर गए यशवीर (35) पुत्र कृपाल निवासी मोहल्ला जाटान, गंगा में डूब गए। काफी तलाश के बाद गोताखोरों को उनका शव बरामद हुआ।
नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी राम स्वरूप (78) का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम बिजनौर बैराज स्थित गंगा घाट पर किया गया। मृतक के चचेरे भाई के दामाद यशवीर भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बैराज गए थे। अंतिम संस्कार के के बाद यशवीर गंगा में स्नान करने के लिए उतरे। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चले तलाश अभियान के बाद गोताखोरों ने यशवीर को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
यशवीर की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस परिवार में एक सदस्य के अंतिम संस्कार का गम था, वहीं दूसरे सदस्य की मौत की खबर से माहौल और भी गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।