{"_id":"6898e51175141adaa20016a8","slug":"a-young-man-who-went-fishing-died-after-drowning-in-kadula-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-157181-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मछली पकड़ने गए युवक की कडूला नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मछली पकड़ने गए युवक की कडूला नदी में डूबने से मौत
Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। गांव हकीमपुर नारायण के रहने वाले कपिल कुमार कश्यप (27) की रविवार को कडूला नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक कपिल अपने जीजा नीरज कुमार के साथ कडूला नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उसका छोटा भाई कपिल कश्यप पुत्र जसवंत, अपने जीजा नीरज और अन्य गांव वालों के साथ कडूला नदी में मछली पकड़ने के लिए गया। नदी में पानी अधिक था। अधिक पानी होने के कारण कपिल नदी में डूब गया। गांव के लोगों ने तैरकर उसे बचाने का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि नदी में हर साल किसी न किसी की मौत होती है। गांव के लोगों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वह नदी में मछली पकड़ने के लिए ना जाएं।