{"_id":"68a07783a72fa6e84f050ca2","slug":"a-young-man-who-passed-the-agniveer-exam-got-a-heart-attack-while-racing-died-on-his-birthday-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अग्निवीर परिक्षा पास करने वाले युवक को रेस लगाते समय आया हार्ट अटैक, जन्मदिन पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अग्निवीर परिक्षा पास करने वाले युवक को रेस लगाते समय आया हार्ट अटैक, जन्मदिन पर ही हुई मौत
Sat, 16 Aug 2025 05:50 PM IST
प्रत्युष शर्मा
अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, बिजनौर
Published by: प्रत्युष शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:50 PM IST
सार
किरतपुर में अग्निवीर परीक्षा के लिए दौड़ लगाते 20 वर्षीय युवक प्रशांत चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। प्रशांत तीन बहनों का अकेला भाई था, जिसकी मौत उसके जन्मदिन पर ही हुई। प्रशांत ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर ली थी।
विज्ञापन
मृतक प्रशांत चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के किरतपुर में कुछ ऐसा घटित हुआ, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया और हर किसी का दिल भर आया। सुबह सवेरे रेस लगाते समय 20 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक का नाम प्रशांत चौधरी है, जिसने अग्निवीर की परीक्षा पास कर ली थी और दस दिन बाद फिजि़कल परीक्षा थी। प्रंशात चौधरी की मौत से पूरा परिवार और गांव शोक में डूब गया। परिजनों ने बताया कि प्रशांत सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। उसने अग्निवीर लिखित परीक्षा पास कर ली थी। 25 अगस्त को उसका फिजिकल था। जिसके लिए वह दौड़ लगाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों को क्या पता था कि दौड़ लगाते हुए प्रशांत की सांसें थम जाएंगी।
विज्ञापन
सीने में उठा था दर्द
रोज़ाना की तरह हैवतपुर गांव निवासी प्रशांत चौधरी पुत्र कल्याण सिंह शुक्रवार की सुबह गांव की सड़क पर रेस लगाने गया था। दौड़ते-दौड़ते अचानक सीने में दर्द होने लगा, जिससे प्रशांत वहीं बेहोश हो गया। साथी युवकों ने उसे तुरंत उठाया और होश में लाने की कोशिश की, जिसको आनन-फानन में किरतपुर के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने इसकी सूचना प्रशांत के परिजनों को दी।
तीन बहनों का अकेला भाई था प्रशांत
मृतक प्रशांत चौधरी तीन बहनों का अकेला भाई था। उससे बड़ी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। भाई की मौत पर बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।
15 अगस्त को जन्म 15 अगस्त को ही मौत
प्रशांत चौधरी का जन्मदिन 15 अगस्त की तारीख का है। 20 साल बाद 15 अगस्त के दिन ही प्रशांत की मौत हो गई।