फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was killed by hitting him with a brick in Bijnor.

Bijnor News: बिजनौर में युवक की ईंट से प्रहार कर हत्या

Sun, 09 Apr 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed by hitting him with a brick in Bijnor.
बिजनौर में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।
बिजनौर। शहर में एजाज अली हॉल के पास शनिवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार तड़के पुलिस ने लहूलुहान शव सड़क पर पड़े देखा तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की रिकार्डिंग मिली है। मरने से पहले युवक बचाव के लिए चीख भी रहा है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मरने वाला युवक सोनू (25) बिजनौर शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा का रहने वाला है। वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की रिकार्डिंग मिली है। वारदात एजाज अली हॉल के पास स्थित देसी शराब की दुकान के बराबर में रात में करीब 11:00 हुई। माना जा रहा है कि सोनू और हत्यारोपी दोनों ही शराब के नशे में थे। बाद में हत्यारोपी दीवार कूदकर एजाज अली हॉल के पार्क की तरफ जाता है, कुछ ही देर में वह उधर से ईंट उठा कर लाया और घायल हालत में तड़प रहे युवक के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करता दिख रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिजनौर में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।

बिजनौर में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।

बिजनौर में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।

बिजनौर में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed