फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man sleeping on the roof was murdered in A young man sleeping on the roof was murdered in Murahat villageurahat village

Bijnor News: गांव मुराहट में छत पर सो रहे युवक की हत्या

Sun, 02 Jun 2024 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping on the roof was murdered in A young man sleeping on the roof was murdered in Murahat villageurahat village
शिवाला कलां (बिजनौर)। गांव मुराहट में छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से वार करते हुए हत्या कर दी गई। हत्या के साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। सोशल मीडिया पर युवक के रक्तरंजित शव का फोटो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, मगर कोई भी इस मामले में तहरीर देने को तैयार नहीं है। मृतक का बड़ा भाई घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मुराहट के रहने वाले नरेश कुमार (40) के रक्तरंजित शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके चेहरे, गर्दन और छाती पर धारदार हथियार से वार के गहरे जख्म बने हुए थे। फोटो वायरल होते ही शिवालां कला पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सामने आया कि शनिवार की सुबह ही नरेश कुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या को प्राकृतिक मौत बताते हुए अंतिम संस्कार करते हुए सबूत ही मिटा दिए गए। इतना ही नहीं खून के धब्बों को भी पानी बहाकर साफ करने की बात पुलिस को पता लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली कि नरेश कुमार शुक्रवार की शाम छत पर सोया हुआ था। नरेश का बड़ा भाई सुरेश भी छत पर पहुंच गया। दोनों में खूब झगड़ा हुआ। इसके चलते बड़े भाई पर वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया जा रहा है। घटना के बाद से ग्रामीण भी चुप है।



घर में सिर्फ बच्चे और बूढ़ी मां ही मौजूद
मृतक नरेश कुमार के घर में उसकी बूढ़ी मां और बच्चे ही मौजूद दिखाई दिए। बताया गया कि नरेश कुमार की पत्नी आठ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी, जो दो बच्चों को अपने संग ले गई और तीन बच्चों को पिता के घर ही छोड़ दिया था। बड़े भाई सुरेश की पत्नी भी तीन महीने पहले घर छोड़कर अपने मायके जा चुकी है।



सोशल मीडिया के माध्यम से मिले फोटो को देखकर लग रहा है कि हत्या हुई है। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की थी, रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी जांच की जा रही है, जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। - राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed