फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man sitting on the roof of a bus scorched with current

युवक विद्युत एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलसा

Sun, 17 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man sitting on the roof of a bus scorched with current
हल्दौर। गांव महमदाबाद में बरात की चलती हुई बस की छत पर बैठा एक युवक विद्युत एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। बस में सवार बरातियों को करंट के झटके लगे। बामुश्किल चालक ने बस को काबू किया। झुलसे युवक को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया गया।
विज्ञापन

गांव महमदाबाद निवासी मुख्तार अहमद की पुत्री की एक दिन पूर्व शादी थी। बारात गांव सल्लाहपुर से बस से दुल्हन के गांव को रवाना हुई। ग्रामवासियों के अनुसार बस बरातियों से खचाखच भरी थी। कुछ बाराती बस की छत पर बैठे थे। जमालपुर-महमदाबाद मार्ग पर हाईटेंशन लाइन नीचे होकर गुजर रही है। ग्रामवासियों ने उक्त लाइन को व्यवस्थित कराने के लिए कई बार इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की। दोपहर करीब 12 बजे बरातियों से भरी बस विद्युत लाइन के नीचे से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बस की छत पर बैठा गांव सल्लाहपुर निवासी शादमान अहमद लाइन में करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। युवक बस की छत पर आगे की ओर बैठा था जबकि अन्य कुछ युवक बस की छत के पिछले हिस्से पर बैठे हुए थे। बस धीमी गति से चल रही थी। अन्य युवकों ने चलती बस की छत से कूदकर जान बचाई। उनमें कुछ बरातियों को भी मामूली चोटें आई। बस में सवार बरातियों को करंट के मामूली झटके लगे, इससे उनमें चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को बामुश्किल काबू किया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। झुलसे युवक को बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। ग्रामवासियों ने पैजनियां बिजलीघर पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

इस घटना से निकाह की रस्म भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। ग्राम प्रधान नासिर अहमद व कुछ ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मार्ग के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed