{"_id":"6a4ab94683459f2a8607bec2","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-at-ramganga-barrage-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-184273-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रामगंगा बैराज पर नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रामगंगा बैराज पर नहाने गया युवक डूबा
विज्ञापन
हरेवली । रामगंगा बैराज के गेट नंबर एक पर रविवार शाम हरेवली निवासी राजपाल सिंह (25) पुत्र निहाल सिंह गांव के लोगों के साथ नहाने के लिए गया था। बैराज में अधिक पानी होने के कारण राजपाल सिंह डूब गया। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों के माध्यम से राजपाल की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद बैराज में नहाने के लिए लोग पहुंचते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि राजपाल सिंह रविवार शाम करीब 7 बजे गांव के कुछ लोगों के साथ रामगंगा हरेवली बैराज पर नहाने के लिए गया था और गेट नंबर एक पर बैराज में डूब गया। साथ में आए लोग शोर मचाते हुए भाग निकले। घटना का पता जैसे ही राजपाल के परिजनों को चला तो वह ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से राजपाल को बैराज में तलाश करने का प्रयास कर रही है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि राजपाल सिंह की एक साल पहले शादी हुई है। राजपाल सिंह, निहाल सिंह के दो पुत्रों में छोटा है।