फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man died after a structure collapsed while digging a pit.

Bijnor News: गड्ढा खोदाई के दौरान ढांग गिरने से युवक की मौत

Sun, 26 Apr 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man died after a structure collapsed while digging a pit.
चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर एक पुरानी फैक्टरी में गड्ढे की खोदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से गांव रुकनपुर निवासी सुधीर सैनी की मौत हो गई। नूरपुर मार्ग स्थित एक पुरानी फैक्ट्री में गड्ढे की खोदाई का कार्य चल रहा था। इसमें गांव रुकनपुर निवासी सुधीर सैनी भी काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गड्ढा खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई, जिससे सुधीर की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में गम छा गया। परिजन व गांववासी फैक्टरी पहुंचे तथा जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, प्रमोद सैनी सूर्या आदि ने लोगों को समझाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुधीर के दो बच्चे, एक लड़का व एक लड़की हैं। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि किसी के खिलाफ काेई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed