फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man coming after tying a rakhi to his sister dies in an accident

बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 12 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man coming after tying a rakhi to his sister dies in an accident
बहन से राखी बंधवाकर आ रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

नगीना। रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवा कर काम पर आ रहे बाइक सवार युवक की कार की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक नगीना में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने आ रहा था।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मण वाला निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार नगीना में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी बहन से राखी बंधवा कर बाइक से नगीना काम पर आ रहा था। नगीना रायपुर रोड स्थित गांव हैजरपुर के पास सामने से तेज गति से जा रही एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चालक दीपक ने कुछ देर बाद ही मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नगीना सीएचसी लाई, जहां से पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। नगीना स्थित जिस इलेक्ट्रानिक की दुकान पर मृतक युवक काम करता था। उसके स्वामी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसकी दीपक से फोन पर बात हुई थी। तब उसने राखी बंधवा कर कुछ देर से काम पर आने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि दिन में करीब 12 बजे जब दीपक की मौत का समाचार उन्हें मिला तो वह खुद सकते में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की मौत से सदमें में बहन
भाई-बहन के असीम प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के दिन अपनी छोटी बहन से राखी बंधवा कर काम पर आ रहे दीपक की मौत का समाचार सुनकर उसकी बहन व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे बड़ी अनहोनी और क्या हो सकती है कि रक्षाबंधन के दिन बहन की राखी भी भाई की रक्षा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed