फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman attacked a bank employee's wife with a sharp weapon.

Bijnor News: बैंककर्मी की पत्नी पर धारदार हथियार से महिला ने किया हमला

Sat, 19 Sep 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A woman attacked a bank employee's wife with a sharp weapon.
हमले में घायल
नजीबाबाद। स्टेट बैंक धनौरा ब्रांच में कार्यरत लिपिक दिनेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी पर धारदार हथियार से परिचित महिला ने शुक्रवार की देर शाम हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुंदकी मार्ग स्थित सांईधाम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी पर उसकी परिचित महिला बबीता चौहान ने धारदार हथियार से शुक्रवार की शाम हमला कर दिया। एसबीआई की धनौरा ब्रांच में कार्यरत लिपिक दिनेश कुमार के परिवार में आरोपी महिला का वर्षों से आना जाना था। शुक्रवार की शाम लगभग 6:15 बजे दिनेश बैंक में थे और उनके बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे तभी पड़ोसियों का बैंक में दिनेश के पास फोन आया कि किसी महिला ने उनकी पत्नी को धारदार हथियार से घायल कर दिया है। दिनेश कुमार घर पहुंचे तो पत्नी लक्ष्मी का चेहरा लहूलुहान था। चेहरे और गले पर धारदार हथियार के कई निशान थे। प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को देहरादून के हायर सेंटर के लिए भेजा गया। दिनेश कुमार ने बताया कई वर्षों वह पहले जाब्तागंज में रहते थेए वहीं किराए पर महिला बबीता रहती थी। वर्तमान में वह दिल्ली में रह रही है और अक्सर पत्नी से मिलने आती थी। महिला सवेरे दिल्ली से उसके घर आई थी। शाम को पत्नी का फोन आया था कि बबीता कुछ पैसे मांग रही है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने जांच कराने और कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed